दिल्ली विस्फोट के बाद दून पुलिस का फ्लैग मार्च। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251110-WA0000.jpg

राजधानी देहरादून में पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने और सतर्कता का संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार को फ्लैगमार्च निकाला। हाल ही में दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के बाद पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देश पर यह कदम उठाया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में नगर और देहात क्षेत्रों—प्रेमनगर, ऋषिकेश, पटेलनगर, कोतवाली और राजपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। लोगों को यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक खबरें साझा करने से बचें और अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। एसएसपी देहरादून ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी सीमावर्ती चेकपोस्टों और आंतरिक मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें जनपद की सीमाओं में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की बारीकी से जांच कर रही हैं। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और मॉल आदि में बीडीएस और डॉग स्क्वॉड की सहायता से लगातार चेकिंग की जा रही है।उन्होंने कहा कि दून पुलिस का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनाए रखना और किसी भी संभावित घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाना है। पुलिस जनता से सहयोग की अपेक्षा करती है ताकि शहर में शांति और सुरक्षा का वातावरण बरकरार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed