रजत जयंती समारोह के तहत रैतिक परेड। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251107-WA0042.jpg

उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर आयोजित समारोह के क्रम में राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही इस मौक़े पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया। पुलिस लाइन में साहसिक खेलों का भी प्रदर्शन किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और सरकार की उपलब्धियां बताई। साथ ही उत्तराखंड सरकार कैसे विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य का कैसा रोड मैप रहने वाला है इस पर भी अपना वक्तव्य दिया। सीएम धामी ने कहा कि हमारे प्रदेश के उन सभी जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस के जवानों कर्मचारी शिक्षकों और नागरिकों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने पिछले 25 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में अपने-अपने स्तर पर राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं डीजीपी दीपम सेठ ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर पुलिसिंग की बात कहते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सकारात्मक प्रयास कर रही है।

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की*

साइबर अपराधों पर अंकुश के लिए साइबर कोऑर्डिनेशन केंद्र की स्थापना की जाएगी

ड्रग्स फ्री देवभूमि हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का और विस्तार किया जाएगा

राजकीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत भोजन माता के लिए कल्याण कोष की स्थापना की जाएगी

राज्य में जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से कृषि एवं उद्यान की फसलों की सुरक्षा के लिए फार्म फेंसिंग पॉलिसी लाई जाएगी

प्रदेश के पारंपरिक धौरे नाले आदि प्राकृतिक जल स्त्रोतों के संरक्षण पुनर्जीवन के लिए विशेष संवर्धन योजना प्रारंभ की जाएगी

उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राओं में कौशल विकास के लिए ऑनलाइन स्किल कोर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे और सिविल सर्विसेज बैंकिंग मैनेजमेंट नीट आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी

मानसखंड मंदिर माला मिशन की तर्ज पर ही केदार खंड मंदिर माला मिशन का विकास किया जाएगा।
आदर्श चंपावत की भांति आदर्श रुद्रप्रयाग जनपद का विकास भी उसी तर्ज पर आगे बढ़ाया जाएगा

पूर्णागिरि कुमाऊंनी के शारदा कॉरिडोर एवं आदि कैलाश तथा गढ़वाल के अंजनी सेन एवं बेला केदार क्षेत्र को स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन के रूप में विकसित किया जाएगा

प्रत्येक जिला अस्पताल में डायबिटीज के लिए विशेष क्लीनिक खोले जाएंगे और 15 वर्ष तक के बच्चों की डायबिटीज स्क्रीनिंग मुफ्त की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed