सीएम धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20251003_152852.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं हर माह शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हैं और यह देखते हैं कि जिन लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। यदि किसी शिकायत का निवारण नहीं हो पाया है तो उसके कारणों की पहचान की जाती है और जल्द से जल्द उन कारणों को दूर करने का प्रयास किया जाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरलीकरण सरकार का मंत्र है और इसी सोच को आत्मसात करते हुए काम किया जा रहा है ताकि हर व्यक्ति आसानी से अपनी बात रख सके और उसे त्वरित समाधान मिल सके। उन्होंने समीक्षा के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधी बातचीत भी की और उनकी राय जानी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed