धार्मिक कट्टरता और अराजकता पर सख्त सीएम धामी का बड़ा बयान। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता, अराजकता, या शांति भंग करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में बीती रात हुई घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शांति भंग करने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी।
