सीएम धामी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर की माँ शैलपुत्री की पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250922-WA0068.jpg

सीएम धामी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर की माँ शैलपुत्री की पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने शासकीय आवास पर विधिपूर्वक माँ आदिशक्ति भगवती की पूजा-अर्चना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई इस पूजा में मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की आराधना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं राज्य की निरंतर प्रगति के लिए माँ शैलपुत्री से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व शक्ति, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक है, जो हमें सकारात्मक ऊर्जा और आस्था के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ भगवती की कृपा से उत्तराखंड निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि इस नवरात्रि पर नारी शक्ति के सम्मान और समाज में सद्भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed