सीएम धामी ने हरिद्वार भगदड़ पीड़ितों से की मुलाकात, मनसा देवी ट्रस्ट देगा आर्थिक सहायता। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20250727_173250

हरिद्वार, रविवार — उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार जिला चिकित्सालय पहुंचकर मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अस्पताल प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री से मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भेंट की और घटना को लेकर गंभीर चर्चा की। ट्रस्ट की ओर से इस दुखद हादसे में मृतकों के परिजनों को रु. 2-2 लाख तथा घायलों को रु. 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई।

ट्रस्ट ने यह भी कहा कि मृतकों के शवों और घायलों को उनके निवास स्थान तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना की जाए। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed