सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ के पावन धाम पहुचने पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। Uttarakhand 24×7 Live news
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 24 जून को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनारस पहुंच चुके हैं. काशी विश्वनाथ
के पावन धाम पहुचने पर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर कर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में सहभागिता के लिए काशी की पुण्यधरा पर आना अत्यंत गौरवपूर्ण और बेहद ही
सुखद अनुभव है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और साथ ही राज्य और क्षेत्रीय हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
