उत्तरकाशी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत । UK24X7LIVENEWS
उत्तरकाशी के विकासखडं भटवाडी़ में एक युटीलीटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हुई है। वाहन अगोडा़ से भंकोली की तरफ जा रहा था तो अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन में सवार,
1- शांतिलाल पुत्र बालम लाल उम्र 45 वर्ष निवासी भंकोली 2- जसपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र उम्र 35 वर्ष निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी जनपद उत्तरकाशी 3- वाहन चालक बृजमोहन लाल पुत्र सूरज लाल उम्र 39 वर्ष निवासी अगोड़ा जोकि भंकोली से अगोड़ा के तरफ जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर रोड से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है जिसमें कुल 3 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु होनी बताई गई है।

घटना पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, अध्यक्ष जिला पंचायत दिपक बिजल्वाण, भाजपा नेता सूरत नौटियाल सहित दर्जनभर नेताओं ने शोक प्रकट कर परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कही।
