हरिद्वार के खड़खड़ी में होटल कारोबारी पर फायरिंग मामले का बड़ा खुलासा। Uttarakhand 24×7 Live news
हरिद्वार के खड़खड़ी में होटल कारोबारी पर फायरिंग मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने पंजाब के फगवाड़ा से दो शूटर दबोच लिए हैं। गैंगवार और विदेश से मिली सुपारी का एंगल सामने आया है। 02 जून को बाइक सवार बदमाशों ने हरियाणा के कारोबारी अरुण पर खड़खड़ी में फायरिंग की थी। पुलिस ने 1000 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, कई राज्यों में दबिश दी और 11 जून को मानव हंस और गौरव नाम के दो आरोपियों का पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या की सुपारी लंदन में बैठे कपिल सांगवान ने दी थी। वारदात के पीछे नंदू व मंजीत महल गैंग की पुरानी रंजिश है। कपिल ने अपने गैंग के हिमांशु सूद को सुपारी दी, जिसने साथियों के साथ मिलकर हरिद्वार आकर रैकी की और गोली चलाई। गिरफ्तार आरोपी मानव हंस और गौरव कुमार फरार हिमांशु सूद, बॉबी, शम्मी खान साजिशकर्ता कपिल सांगवान (लंदन), गौरव उर्फ लक्की झज्जर जेल में बंद है। पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
वही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस केस की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर और सीआईयू की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, फगवाड़ा समेत कई जिलों में दबिश दी और करीब 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के जरिए मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए 11 जून को दो आरोपियों मानव हंस और गौरव कुमार को फगवाड़ा पंजाब से गिरफ्तार किया गया।
