सीएम धामी का बड़ा बयान, दिल्ली इस बार खिलेगा कमल का फूल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250114-WA0051

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होना है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में 32 जनसभाएं की हैं। उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से दिल्ली में अन्य दलों की सरकारें रही हैं। इस बार दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के विकास में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। वे सिर्फ राजनीति में अपनी स्वार्थपूर्ति करने में लगे हैं, जबकि दिल्ली की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं। सीएम धामी ने कहा, “दिल्ली का कायाकल्प होगा, विकास की रफ्तार बढ़ेगी, और भाजपा की सरकार बनने से दिल्ली में विकास का कमल खिलने जा रहा है। दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है, और भाजपा ही वह पार्टी है जो हमेशा अपने वादों को पूरा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed