मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुस्तक अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का विमोचन किया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250116-WA0051

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उपनिबंधक सोसायटी पंजीकरण आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कविता कवि की गहरी भावनाओं, समाज के प्रति उनकी दृष्टि और मानव मन के विभिन्न पहलुओं को अभिव्यक्त करती है। लेखक आलोक शाह ने अपनी इस पुस्तक में जीवन की संवेदनाओं और विचारों को एक मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया है, जो पाठकों को गहराई से छूता है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आलोक शाह के साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “कविता एक ऐसा माध्यम है जो जीवन की गहराइयों को समझने और व्यक्त करने का अवसर देती है। यह पुस्तक न केवल व्यक्तिगत विचारों को साझा करती है बल्कि समाज को एक नई दिशा देने की क्षमता भी रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed