दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बच्चा चोर गिरोह के सदस्य किया गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250113-WA0037

राजधानी देहरादून में दो साल के बच्चे का अपहरण कर बेचने वाले गिरोह का दून पुलिस ने पर्दाफाश कर गिरोह के 04 सदस्यों को उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर अपहृत 02 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्तों ने 02 लाख की रकम लेकर बच्चे का सौदा किया था। आपको बता दे कि यमुना कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने 2 साल और 5 साल उम्र के
दोनों बच्चों के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू कर दी।अभियोग की विवेचना के दौरान घटनास्थल यमुना कालोनी क्षेत्र के आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर वादिनी के घर में राकेश नाम के व्यक्ति के आने-जाने की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई। और अभियोग पंजीकृत होने के बाद अभियुक्त राकेश ने वादिनी के अपहृत हुए बड़े पुत्र आकाश को यमुना कालोनी के गेट पर छोड़ दिया। इसकी पुष्टि स्थानीय लोगों ने की।अभियुक्तों से पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त ने तो नहीं कहीं दोनों ही बच्चों को तो नहीं बेचा था। पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग के जरिए तीनों अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर तीनों अभियुक्तों के अमरोहा में छिपे होने की जानकारी प्राप्त की, जिस पर तत्काल टीम को अमरोहा रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम ने अमरोहा के कटाई में दबिश देते हुए अभियुक्त राकेश और तानिया को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ में उन्होंने उन बच्चे को धामपुर में प्रियकां और सैन्टी नाम के व्यक्ति को 02 लाख में बेचने की जानकारी दी गई। जिस पर तत्काल पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को साथ लेकर उनकी ही निशानदेयी पर धामपुर कोढीपुर में दबिश देकर प्रकाश में आए दोनों अभियुक्तों प्रियंका और सैन्टी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed