कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250104-WA0011

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। मथुरा दत्त जोशी को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। मथुरा दत्त जोशी के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, पिथौरागढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती भी बीजेपी में शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी के संगठन महामंत्री आदित्य कोठारी, बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस छोड़कर आए सभी तीनों नेताओं का स्वागत किया है और उन्होंने कहा कि इन नेताओं को बीजेपी में उचित सम्मान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed