पर्वतारोहण अभियान में शामिल एनसीसी के 34 कैडेट्स ने उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240928-WA0070

पर्वतारोहण अभियान में शामिल एनसीसी के 34 कैडेट्स ने उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। राजभवन में फ्लैग-इन समारोह आयोजित कर सभी कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया गया। एनसीसी के इस पर्वतारोही दल ने उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित अबि गमिन चोटी तक पर्वतारोहण किया है। बीते 3 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किए गए पर्वतारोहण अभियान में कुल 34 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर विंग के 16 और सीनियर डिविजन के 18 कैडेट्स थे। इन 34 एनसीसी कैडेट्स में से 12 कैडेट्स उत्तराखण्ड के थे। इस अभियान का उद्देश्य 2025 में प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए योग्य कैडेट्स का चयन और प्रशिक्षण था। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पर्वतारोही दाल का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस अभियान में युवतियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। अपने जैसे तमाम लोगों के लिए यह कैडेट्स प्रेरणा के स्रोत हैं। वहीं अभियान में शामिल सभी एनसीसी कैडेट्स ने अपने अनुभवों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed