उत्तरकाशी से विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रभारी व कैबिनेट मंत्री से मुलाकात की। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तरकाशी से विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रभारी व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मंडल अध्यक्षों को संगठन के पर्व सदस्यता अभियान को तेज करने का आवाहन किया।
विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में डॉ अग्रवाल से मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा ने बताया कि जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान को तेजी से चलाया जाए। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सरकार की योजनाओं को दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचाएं। इस दौरान संघटनात्मक विषयों को लेकर भी वार्ता हुई।
