रेप एवं हत्या की घटना पर भारतीय जनता पार्टी सदा ममता सरकार पर निशाना। Uttarakhand 24×7 Live news
पश्चिम बंगाल में एक डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ममता सरकार को घेर रही है। राजधानी देहरादून के भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कांत ने प्रेस वार्ता करते हुए ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक डॉक्टर के साथ दर्दनाक रेप और हत्या की वारदात हो जाती है और ममता सरकार सोई हुई है और इस मामले को आत्महत्या से जोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतका के शरीर पर गंभीर चोट के भी निशान थे इसे समझा जा सकता है कि मामला कितना गंभीर है, लेकिन सरकार फिर भी मौन रही और देशभर में जब इस घटना का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ तब जाकर इस मामले में जांच शुरू हुई। ममता सरकार के साथ ही उन्होंने लोकसभ में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में राहुल गांधी की जुबान से एक भी शब्द नहीं निकला और जिस तरह राहुल गांधी संविधान को हाथ में लेकर चलते हैं असल में उस संविधान का मतलब क्या है।
