सीएम धामी ने हरेला पर्व के मौके पर 500 पेड़ों को रोपित किया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240716_192415

आज पूरे प्रदेशभर में हरेला पर मनाया जा रहा है,हरेला पर्व के इस खास मौके पर पूरे प्रदेशभर में लाखों पौधे लगाए गए वहीं राजधानी देहरादून स्थित वन विभाग नर्सरी माल देवता में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के मौके पर 500 पेड़ों को रोपित किया साथ ही पिछले कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के नाम व वनाग्नी की घटना के शिकार हुए 6 लोगों के नाम भी सीएम धामी ने पौधे लगाए ,इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला पर्व के इस खास मौके पर आज उन वीर शहीदों के नाम पौधारोपण किया जा रहा है जो देश के लिए न्योछावर होकर वीरगति को प्राप्त हुए हैं साथ ही प्रदेशवासियों से भी अपील है कि हरेला पर्व के मौके पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और साफ बना रहे
वही प्रदेशभर में मनाए जा रहे हरेला पर्व को लेकर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला के मौके पर आज पूरे प्रदेशभर में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं क्योंकि अगर पर्यावरण को स्वच्छ और साफ रखना है तो उसके लिए पेड़ लगाना जरूरी है ताकि हमारा पर्यावरण साफ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed