भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240715-WA0109

उत्तराखंड में आज देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित बीजेपी के केंद्रीय नेता और प्रदेश बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आने वाले समय के लिए रोड मैप की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही पूर्व में हुए चुनाव और कार्यक्रमों और कार्यों की समीक्षा भी गई।
प्रदेश कार्यसमिति में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। दूसरे कांग्रेस पार्टी ने कैसे देश पीछे धकेलने का काम किया उससे कार्यकर्ताओं को रूबरू कराते हुए प्रस्ताव कार्य समिति में पारित किया की इससे कैसे छुटकारा पाया जाएगा। बीजेपी सरकार ने कैसे बहुत सारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया इसका प्रस्ताव भी कार्यसमिति में पारित किया गया,कार्यसमिति में उपचुनाव में आए नतीजों को लेकर भी समीक्षा की गई जिसमें आने वाले चुनाव में नतीजे और बेहतर आए इसके लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया गया और निर्देश भी दिए गए।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ने बताया कि कल से हरेला पर्व शुरू हो रहा है जिसको लेकर प्रधान मंत्री का संदेश भी सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रदेश वासियों को दिया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हरेला पर्व के मौके पर सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed