उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को बड़ा झटका। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240713-WA0047

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को बड़ा झटका लगा है… हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन ने भाजपा के उम्मीदवार करतार सिंह बढ़ाना को 422 वोटो से हराया… जबकि बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने राजेंद्र सिंह भंडारी को 5224 वोटो से हरा दिया….इससे पहले मंगलौर विधानसभा सीट पर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीएसपी के सरबत करीम अंसारी बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी को जीत मिली थी I उत्तराखंड की दोनों विधानसभा सीट जीतने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंगलौर में उसी दिन चुनाव हार गई थी जब उन्होंने बाहरी व्यक्ति को मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में टिकट दिया साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव वाले दिन जो माहौल मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में हुई है कांग्रेस सत्ता में आने के बाद उन अधिकारियों पर कार्रवाई जरूर करेगी साथ ही उन्होंने भगवान बद्रीनाथ का भी जिक्र किया I
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिस तरह भगवान राम ने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को हराया है इस तरह भगवान बद्रीनाथ ने भी भाजपा को उपचुनाव में हरा दिया है वहीं केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं जिसको लेकर उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी बाबा केदार भारतीय जनता पार्टी को ऐसा ही सबक सिखाएंगे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed