विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की 27 वीं रथ यात्रा का आयोजन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20240707_181926

विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की 27 वीं रथ यात्रा का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा पूर्वक किया गया । आपको बता दें कि साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से इस रथ यात्रा का आयोजन होता है. इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजते हैं. वही देहरादून में यह रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए गुजरी।देहरादून में श्री राम मंदिर समिति और श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के द्वारा शहर के विभिन्न बाजार होते हुए रथ यात्रा का आयोजन किया गया वही रथ यात्रा के संस्थापक संरक्षक डॉक्टर सुभाष चंद्र शतपथी जी ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक साल की भांति इस बार भी रथ यात्रा में हजारों लोग शामिल हैं वहीं रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया और रथ यात्रा की समाप्ति पर सभी को प्रसाद के रूप में भोजन प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed