गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे कावड़िए, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू । Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तरकाशी में गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से 40 कांवड़िए फैंस गए हैं, जिन्हे एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला। बाकी के अन्य कांवड़ियों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
आपको बता दें कि एसडीआरएफ टीम चीड़वासा पुल टूटने और 40 कावड़ियों के नदी के दूसरे छोर पर फंसने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ लगभग 08 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंची। त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया गया है। बाकी कांवड़ियों के रेस्क्यू के लिए SDRF टीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
