राजधानी देहरादून में चली गोली, एक की मौत दो घायल। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के डोभाल चौक पर देर रात तीन युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन लोगों सोनू, मोनू भारद्वाज और शंभू यादव गिरफ्तार किया है। इसमें सोनू और मोनू दोनो भाई हैं। जानकारी मिली है कि रामवीर मनीष ने फायर किया था और इनके अन्य साथी अंकुर और योगेश अभी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि ब्याज के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मृतक का शव सुबह नाले से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि युवक गोली लगने के बाद भागा इस बीच एक नाले में जा गिरा। रातभर पुलिस और परिजन ढूंढते रहे लेकिन युवक नहीं मिला। हालांकि सुबह होने पर युवक का शव मिला। स्थानीय घटना के बाद से काफी नाराज हैं और पुलिस प्रशासन के बीच उनकी जमकर नोंकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने समझाकर लोगों को शांत किया। अब पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत की गई है और जांच की जा रही है। हालांकि बातचीत के बाद प्रथम दृष्टया गफलत बाजी में गोली चलने की बात आई है और इसके लिए कोई सोची समझी रणनीति नहीं दिख रही है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घर में बैठे लोगों को लगा कि बाकी लोग हथियार लेकर आ रहे हैं और उन्होंने निहत्थे लोगों पर ही गोलियां चला दी।
