शहर के नामी बिल्डर ने की आत्महत्या, राजपुर थाना क्षेत्र का मामला। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240524_203338

राजधानी देहरादून में शहर के एक नामी बिल्डर ने निर्माणधीन इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड किया है। मामला देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक बिल्डर बाबा सतेंद्र साहनी के पास मिले सुसाइड नोट में अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता के द्वारा धमकाने का जिक्र किया गया है। आपको बता दें कि निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में जरूरत पड़ने पर फाइनेंस को लेकर बिल्डर और गुप्ता बंधुओं के बीच एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद पैसा देने का वादा करने वालों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। जानकारी मिली है कि पैसा देने की बजाए बिल्डर बाबा साहनी को बार-बार धमकी मिल रही थी। मिल रही धमकियों और अधूरे प्रोजेक्ट की वजह से बढ़ते मानसिक दबाव के चलते बिल्डर ने सुसाइड की है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed