मुख्य न्यायाधीश उत्तराखण्ड हाई कोर्ट जस्टिस रितु बाहरी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240523-WA0072

मुख्य न्यायाधीश उत्तराखण्ड हाई कोर्ट जस्टिस रितु बाहरी गुरुवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुंची। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंची जस्टिस रितु बाहरी का जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया। जस्टिस रितु बाहरी तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिली। इसके बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed