ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कुछ देर में भैरव नाथ की पूजा शुरू। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240505-WA0080

आज अब से कुछ देर बाद
पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कुछ देर में भैरव नाथ की पूजा शुरू हो जायेगी कुछ देर बाद शुरू हुई पूजा अर्चना देर रात तक चलेगी। पुजारी पूजा संपन्न करेंगे। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने भैरवनाथ पूजा और पंचमुखी डोली यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार 6 मई को केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल -विग्रह मूर्ति पंचमुखी डोली केदारनाथ के लिए रवाना होकर प्रथम पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। इसके बाद
मंगलवार 7 मई को पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से चलकर फाटा प्रवास करेगी बुधवार 8 मई को गौरीकुंड और बृहस्पतिवार 9 मई को गौरा माता मंदिर गौरीकुंड से चलकर शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शुक्रवार 10 मई को प्रातः सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जायेंगे।
नोट – फाइल विजुअल का उपयोग करें जब तक लेटेस्ट विजुअल भेजे जा रहे हैं I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed