दुखद भीषण सड़क हादसा पांच लोगों की मौत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240504-WA0025

मसूरी देहरादून मार्ग पर झड़ीपानी चूनाखाला के निकट मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा एक वाहन अनंत्रित होकर सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा जिसमें सवार छह लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया वहीं गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस और फायर सर्विस द्वारा राहत और बचाव कार्य किया गया और घायलों को 108 की मदद से देहरादून चिकित्सालय भेजा गया
घटना सुबह 5:00 की है जब मसूरी घूमने आए चार युवक दो युवती झड़ीपानी मार्ग से देहरादून की ओर जा रहे थे कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और लगभग 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क में जा गिरी हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए इसकी सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर 108 की मदद से देहरादून चिकित्सालय भेजा
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घायलों को देहरादून अस्पताल ले जाया गया जहां पर दो लोगों ने दम तोड़ दिया वहीं मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल युवती का उपचार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है और मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed