प्रदेश के वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोडी का निधन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240503-WA0060

उत्तराखंड से आज सुबह एक दुखद खबर उस वक़्त सामने आई जब प्रदेश के वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोडी का निधन हो गया। दिवंगत कैलाश गहतोड़ी पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे जिसका लगातार इलाज चल रहा था। पिछले कुछ समय पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर दौरे पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के आवास में गये। जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर देहरादून ले जाया गया था। जहां मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इन दिनों कैलाश गहतोडी देहरादून यमुना कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास में थे जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। कैलाश गहतोडी मूल रूप से चंपावत के निवासी थे। इन दिनों उन्होंने काशीपुर में ही अपना आवास बना लिया था। काशीपुर में वह गिरीताल रोड पर अपने बंगले में रह रहे थे। कैलाश गहतोडी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। कैलाश गहतोड़ी के निधन पर राज्य के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता संवेदना व्यक्त की और कहा कि कैलाश चंद्र गहतोडी समाज सेवा में हमेशा से आगे रहे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में भी सराहनीय भूमिका निभाई। कैलाश चंद गहतोड़ी की कमी हमेशा पार्टी में खलती रहेगी। पार्टी के लिए हमेशा सच्चे दिल से आगे रहे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुशी-खुशी अपनी सीट देकर उत्तराखंड के विकास में भी सहयोग किया।उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed