अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस,3 गंभीर, कई कीआई चोटें। Uttarakhand 24×7 Live

0
compress1713016450461

ऋषिकेश ,टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिहरी की ओर जाती एक बस संख्या-यूके-07- पीसी- 0430 भद्रकाली से 3 किमी आगे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी,
इस दुर्घटना में 10 व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें ,3 को गंभीर चोटें आई हैं,
बस में 32 व्यक्ति सवार बताये जा रहे हैं,घटना सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है,घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल, एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया गया है, गंभीर रूप से घायल 3 व्यक्तियों को 108के जरिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है।
घायल सवारियों का कहना था कि चालक द्वारा बस को तेज गति से चलाये जाने पर, मोड तेजी से काटते हुए, सड़क पर पड़ी बजरी से फिसल कर, यह दुर्घटना घटी है।
*गंभीर घायलों में 1:-हिम्मत सिंह रावत पुत्र ना मालूम उम्र 60 वर्ष, 2:-कृष्णा देवी पत्नी दिग्विजय निवासी ढालवाला मुनी की रेती टिहरी 32 वर्ष,3:-श्रीमती सुषमा देवी पत्नी दरमायन निवासी धौंत्री उत्तरकाशी 30 वर्ष को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है*
जबकि घायलों का ऋषिकेश चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed