प्रियंका गांधी की रैली एवं लोकसभा सीटों के लिए प्रचार इस दिन करेंगी जाने। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1712842046926

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 13 अप्रैल को गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीटों के लिए प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को उन्होंने कई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भी उत्तराखंड में कुछ जगहों पर जनसभाएं होंगी और उसके लिए भी कार्यक्रम फाइनल किया जा रहा है।
कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगी। आपको बता दें कि प्रियंका की पहली रैली गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के रामनगर में होगी, जबकि दूसरी रैली शाम 3:00 बजे हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के रुड़की में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed