सावधान भीषण गर्मी दे रही है बीमारियों को दावत। Uttarakhand 24×7 Live news
भीषण गर्मी में जरा सी भी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। अस्पतालों में आ रहे मरीजों में उल्टी, दस्त, वायरल, पीलिया, गले में संक्रमण, चेस्ट संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। बासी भोजन व दूषित पानी के कारण भी लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ा रहा है। ऐसे में निजी व सरकारी अस्पतालों में एकाएक मरीजों की तादाद बढ़ गई है।
मरीजों के इस बढ़ते दबाव को देखते हुए अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ रही है।देहरादून के मुख्य जिला अस्पताल में भी बदलते मौसम के चलते मरीज़ों की तादात में इज़ाफ़ा हो रहा है जिसपर cms अनुराग अग्रवाल ने जनता को जागरूक करने के लिए सुझाव भी दिए हैँ
