कांग्रेस पर बीजेपी ने अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को धोखा देने का लगाया आरोप। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240408-WA0087

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया है। देहरादून में उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि देश में सबसे ज्यादा कार्यकाल कांग्रेस का रहा, इसके बावजूद ना तो देश के गरीबों की हालत सुधार पाई और ना ही अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में पहली बार 14 अनुसूचित जाति के केंद्रीय मंत्री बने और चार राज्यपाल इसी वर्ग से आए। देश की प्रथम नागरिक के रूप में मोदी सरकार ने एक आदिवासी महिला के नाम को आगे किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर कांग्रेस हमेशा अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को धोखा देती आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed