चुनावी सभा को संबोधित करने घनसाली पहुंचे सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news
टिहरी लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के चुनाव प्रचार में घनसाली पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है उन्होंने सभी लोगों से 19 अप्रैल सुबह जलपान से पहले भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
बुद्धवार को घनसाली पंहुचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि इस बार केंद्र में मोदी सरकार हैट्रिक मारने जा रही है उन्होंने सभी लोगों से भाजपा प्रत्याशी मालाराज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान कर देश के प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंडी राम भक्त के साथ साथ देश भक्त भी हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि देश एवं प्रदेश में हमारी भाजपा सरकार कई जनकल्याणकारी कार्य कर रही हैल जिससे विपक्षी बौखला गये हैं उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार मोदी सरकार कार्य कर रही है साथ ही कहा कि नरेंद्र मोदी 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रहे है उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया है कि घनसाली विधानसभा की जनता टिहरी लोकसभा प्रत्याशी मालाराज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में 90 प्रतिशत मतदान करेगी।
