होली मिलन कार्यक्रम में कांग्रेस ने खेली फूलों की होली। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20240324-181646_WhatsApp

मक्का वाला क्षेत्र में नगर निगम निवर्तमान पार्षद‌ सुशांत बोरा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें टिहरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के साथ ही टिहरी लोकसभा प्रभारी मंत्री प्रसाद मैथानी ने शिरकत की और सभी को होली की शुभकामनाएं दी इस दौरान सभी ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाइयां दी इस अवसर पर सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी को विजई बनाने का आह्वान किया और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का संकल्प लिया
इस मौके पर टिहरी लोकसभा से सांसद प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि टिहरी लोक सभा का एक नंबर है और क्षेत्रफल में भी यह एक नंबर है और जिस प्रकार से जहां-जहां वे जा रहे हैं लोगों का भरपूर प्यार उन्हें मिल रहा है निश्चित तौर पर जनता बदलाव चाहती है और टिहरी की जनता उन्हें इस बार संसद भेज कर यहां की समस्याओं का निदान चाहती है
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक सुशांत बोरा ने कहा कि जोत सिंह गुनसोला बेदाग छवि के व्यक्ति हैं और टिहरी क्षेत्र की जनता उन्हें सेवा का अवसर अवश्य देगी
टिहरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रभारी मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि जहां-जहां भी उनकी बैठकें आयोजित की जा रही है वहां पर लोग कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं और निश्चित तौर पर यह लड़ाई राजशाही और आम जनता के बीच की है जिस पर जनता की जीत होनी निश्चित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed