कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा। Uttarakhand 24×7 Live news
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के गिरफ्तारी की निंदा की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों का उत्पीड़न कर रही है। इसके अलावा करन माहरा ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज़ किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताया। आपको बता दें कि कांग्रेस के 4 बैको के खातों को फ्रीज़ किया गया है। उन्होंने कहा कि खाते सीज करने से कांग्रेस डरने वाली नहीं है।
