कांग्रेस के बागी विधायक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20240318-191648

उत्तराखंड में इन दिनों कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओ का सिलसिला बढ़ गया है ऐसे में कांग्रेस अब बीजेपी को लेकर सवाल उठा रही हैं। हाल ही में कांग्रेस के सिटिंग विधायक राजेंद्र भंडारी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए है जिसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा का कहना है की बीजेपी डर दिखाकर और मुकदमों और जेल जाने के डर से ही कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे है। इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है की बीजेपी ने एक ऐसी वाशिंग मशीन बनाई है जिसमे डालने के बाद जिनको बीजेपी दागी नेता कहती है वही बाद में क्लीन होकर निकलते है यानी बीजेपी में शामिल होते ही वही नेता पाक साफ हो जाते है। ये बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा है जो सबके सामने जाहिर हुआ है,कांग्रेस वही बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान पर की कांग्रेस के और भी नेता बीजेपी के संपर्क में है करण महारा का कहना है की ऐसे कौन से नेता है बीजेपी उन्हे भी बताए और अगर कोई है भी तो वह भी डरा होगा या उसकी फाइल भी बीजेपी के पास होगी जेल जाने का डर होगा तभी वह ऐसा कदम उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed