बीजेपी गोरखा प्रकोष्ठ सम्मेलन आयोजित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240317-WA0076

राजधानी देहरादून में आज बीजेपी गोरखा प्रकोष्ठ सम्मेलन आयोजित किया गया जहां इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,प्रेमचंद अग्रवाल सहित टिहरी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मालाराज लक्ष्मी शाह व अन्य कई नेता व गोरखा समाज के तमाम लोग मौजूद रहे,इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की,पमहेंद्र भट्ट ने कहा कि गोरखा समाज बीजेपी के विचारों से जुड़ा है हालांकि ऐसे कई कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं,वही कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गोरखा प्रकोष्ठ का एक सम्मेलन आज यहां पर आयोजित किया गया है,कार्यक्रम में मुझे आने का मौका मिला मैं तमाम गोरखा समाज के लोगों को बहुत बधाई देता हूं,वहीं कार्यक्रम में मौजूद पार्टी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस क्षेत्र में 28 हजार गोरखाली मतदाता है। मेरे सामने गोरखाली प्रत्याशी होने के बावजूद मतदाताओं ने हमेशा मुझे पूरा समर्थन दिया है। ऐसे में अब लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतों से गोरखाली समाज जीत दिलाकर उन्हें लोकसभा में भेजने का काम करेगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से पूरा देश प्रभावित है और इस क्षेत्र की जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों पर अपनी मुहर लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed