बीजेपी का बड़ा कुनबा कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। Uttarakhand 24×7 Live news
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में अन्य दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पूर्व विधायक विजयपाल सजवान और पूर्व विधायक मालचंद के साथ उनके समर्थकों ने सदस्यता ग्रहण की है।
आपको बता दें कि विजयपाल सजवान गंगोत्री से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वहीं पुरोला से विधायक रहे माल चंद भी हुए भाजपा में शामिल हुए हैं। दोनों पूर्व विधायकों ने बीते दिनों कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कई अन्य पार्टियों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद रहे।
