पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बहार खोला मोर्चा। Uttarakhand 24×7 Live news
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज रुड़की पहुँचे,इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राशनकार्ड सहित अन्य समस्याओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बहार धरना प्रदर्शन बैठ गए। साथ ही उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय पर सांकेतिक तालाबंदी भी की। धरने में विधायक,ममता राकेश,रवि बहादुर,फुरकान अहमद भी मौजूद रहे।।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जो बीपीएल कार्ड धारक है वो सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं बीपीएल कार्ड भी नहीं बन रहे है इसलिए आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।।उन्होंने हरिद्वार लोकसभा लड़ने को लेकर कहा कि मैं अभी जनता का काम कर रहा हूं लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद जनता काम नही हुआ तो मुख्यमंत्री आवास कूच भी करेंगे।
