गुलदार का आतंक बरकरार यहां 4 लोगो को किया घायल जानिये। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20240222-181610

उत्तराखंड में वन्यजीवों के आतंक से लोग काफी परेशान है. पहाड़ी जिलों में आए दिन वन्यजीवों के हमलों के मामले सामने आते रहते है. ताजा मामला टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड का है, जहां गुलदार ने एक साथ तीन लोगों पर हमला किया है.वहीं कीर्तिनगर विकास खंड से 6किलोमीटर दूरी चौथी घटना को गुलदार ने डांग झिरकोटी में बसंत गिरी साध्वी को घायल किया।
टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड इलाके में गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा है. गुरुवार 22 फरवरी को भी गुलदार ने नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर हमला किया. एक और साध्वी को कीर्तिनगर से 6किलोमीटर दूरी मंदिर में धायल किया।
गुलदार के हमले से चारों घायल महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें ग्रामीणों ने पास के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
बताया जा रहा है कि मेघना चौहान 30 साल, सुमित्रा चौहान 32 साल और सम्पदा देवी 60 साल दोपहर को करीब 12.30 बजे नैथाणा के पास मल्या नैथाणा में घास लेने गई थी, तभी वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने रिश्ते में ननद-भाभी मेघना चौहान उम्र 30 साल और सुमित्रा चौहान 32 साल पर हमला कर दिया. हालांकि वहीं पर मौजूद सुमित्रा ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिस कारण गुलदार वहां से भाग गया, लेकिन जाते हुए गुलदार ने सम्पदा देवी पर भी हमला कर दिया, लेकिन जब सम्पदा देवी ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भी भाग गया.
जैसे ही ये खबर गांव में पहुंची तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों महिलाओं को हॉस्पिटल लेकर गए. ग्राम प्रधान रानीहाट संजय रावत ने बताया कि मल्ला नैथाणा में घास लेने गयी तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला किया है. उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाने की मांग की है।वहीं कीर्तिनगर विकास खंड मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर दूरी पर डांग झिरकोटि गांव के महादेव मंदिर में साध्वी बसंती गिरी को भी घायल कर दिया।
वहीं बेस हॉस्पिटल के एमएस डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल चारों महिलाओं की हालत ठीक है उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed