दुखद: टिहरी जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हादसे में 6 की लोगो की मौत। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के जनपद टिहरी के यमुना पुल के पास आज एक आल्टो कार हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई…पुलिस थाना कैम्पटी ने SDRF टीम को सूचित किया कि यमुना पुल के पास एक आल्टो कार खाई में गिर गई है, जिसमे रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी अपनी टीम के लेकर
जरूरी रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर जानकारी हुई कि एक आल्टो वाहन UK07 9607 जिसमे 06 लोग सवार थे, उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई से होते हुए यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में रोप द्वारा उतरकर आल्टो वाहन तक पहुँच बनायी, वाहन में सवार सभी सवारियों की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग के साथ मिलकर सभी शवो को बॉडी बैग और स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया और कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
*मृतकों का विवरण*
1. प्रताप पुत्र श्यामसुख, उम्र 30 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी
2. राजपाल पुत्र श्यामसुख, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
3. जशीला पत्नी राजपाल, उम्र 25 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
4. वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल, 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
5. विनोद पुत्र शेरिया, उम्र 35 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
6. मुन्ना पुत्र रूपदास, 38 वर्ष, ग्राम देवती मोरी उत्तरकाशी
