धामी कैबिनेट आ जाएगी अयोध्या रामलाल के करेगी दर्शन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1708399605360

*धामी कैबिनेट आज जाएगी अयोध्या*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ आज मंगलवार को अयोध्या जाएंगे। वे 12 सीटर विमान से अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे। उनका सुबह 11.30 बजे. अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी पहुंचने का कार्यक्रम है। हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजा करने के बाद धामी कैबिनेट रामलाल के दर्शन करेगी। दर्शन के बाद शाम पांच बजे देहरादून लौटने का कार्यक्रम है। बता दें कि पूर्व में भी धामी कैबिनेट के अयोध्या जाने का कार्यक्रम बना था। लेकिन वहां श्रद्धालुओं को अत्यधिक भीड़ के चलते यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब यूपी सरकार की ओर से निमंत्रण मिलने के बाद सीएम धामी अपने सभी मंत्रियों के साथ आज अयोध्या जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed