लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस का माह सत्यापन अभियान। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून पुलिस ने भी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है चुनाव की तैयारीरियो
के चलते देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशों पर आज संपूर्ण जनपद में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पी0ए0सी0 को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी, ठेली वालों, स्क्रैप,डीलर,
कबाड़ियों सहित अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। करीब 06 घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने डोर टू डोर जाकर कुल 6372 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 1015 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 1,01,50000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 278 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 154 संधिक्त व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 48750/- ₹ का जुर्माना को वसूला गया। इस दौरान कई थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अवस्था में खड़े 17 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में दाखिल किया गया।
