एसटीएफ की नशा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई दो अलग-अलग जगह से की गई गिरफ्तारी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1707571243207

उत्तराखंड एसटीएफ ने खटीमा और ऋषिकेश दोनों जगहों से नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों से पूछताछ में नशा तस्करी के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। खटीमा में बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 1 किलो से अधिक स्मैक बरामद किया गया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में करीब एक करोड़ कीमत है। इन तस्करों से पूछताछ में कई कनेक्शन भी सामने आए हैं कि वह कहां से यह स्मैक लेकर आ रहे थे और किसको बेचने जा रहे थे। इनकी संपत्ति की भी जांच होगी और अवैध तरीके से इन्होंने जो संपत्ति एकत्र की है उसको भी जब्त किया जाएगा। वहीं ऋषिकेश से भी उत्तरकाशी के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। इसके खिलाफ ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed