नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240206-WA0000

देहरादून नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में आज उत्तराखंड कांग्रेस के विधान मंडल दल ने राजभवन में राज्यपाल से आनंन फानन में मुलाकात की राज्यपाल से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल को एक विज्ञापन भी सौपा कांग्रेस विधायकों ने जो मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा है उसके मुताबिक संवैधानिक मूल्यों की लगातार उपेक्षा किये जाने, सत्रावसान किये बिना ही विशेष सत्र के नाम पर प्रश्नकाल, अविलम्बनीय लोक महत्व की सूचनाओं को स्थगित किये जाने के अवैधानिक कृत्यों के विरोध में राज्यपाल से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार को निर्देशित करने की निवेदन किया है । कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक राजेन्द्र भंडारी, हरीश धामी, ममता राकेश, फुरकान अहमद, तिलक राज़ बेहड़, मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, गोपाल सिंह राणा, खुशहाल सिंह अधिकारी और वीरेंद्र जाती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed