विजिलेंस ने छापेमारी कर घूसखोर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। Uttarakhand 24×7 Live news
लक्सर में विजिलेंस ने छापेमारी कर घूसखोर अमीन और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस को क्षेत्र के एक व्यक्ति से शिकायत मिली थी कि परिवहन विभाग की वसूली छोड़ने और जेल भेजे जाने से बचाने के एवज में आरोपी अमीन रवि पाल उससे 10 हज़ार की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और बाला वाली चौक पर स्थित एक जूस की दुकान पर छापेमारी करते हुए अमीन रवि पाल और उसके साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदम प्रकाश को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लक्सर तहसील में ही तैनात हैं। विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील के कर्मचारियों अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
