दुष्यंत कुमार गौतम के बयान पर, कांग्रेस का जवाब। Uttarakhand 24× 7 Live news

0
compress1706871776167

अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का विवादित बयान चर्चा में है भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने इंडिया गठबंध के घटक दलों पर निशाना साधते हुए विपक्ष को डॉग्स की तरह बता दिया
यह बात भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उस वक्त कही जब देहरादून स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में वह सभी पांच लोकसभा सीटों के लोकसभा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन कर रहे थे। इस दौरान मंच पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

वहीं दुष्यंत कुमार कुमार के इस बयान पर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तीखा जवाब दिया है । उन्होंने कहा की मैं किसी दुष्यंत गौतम को नही जानता लेकिन जहां से ये बात आई है वो गांधी के हत्यारे गोडसे के चेले हैं उनसे यही उम्मीद की जा सकती हैं । करण माहरा ने कहा की जो अंग्रेजों के मुखबिर रहे हो वो दूसरी पार्टी पर यही टिप्पणी करते हैं । उन्होंने कहा की गौतम जो भी है उसे ये पता होना चाहिए की कुत्ता वफादार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed