बदलते मौसम के मिजाज से आम जन जीवन प्रभावित। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है…बदलते मौसम के मिजाज ने आम जन जीवन में प्रभावित करना शुरू कर दिया है…मैदानी क्षेत्रो से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है…बढ़ते शीतलहर के प्रकोप के चलते कड़ाके की ठंड दस्तक दे दी है…मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव का अलर्ट भी जारी किया है बदले मौसम के दौरान अगले तीन दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में कोहरा जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पढ़ने की संभावना जताई गई है…मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पिछले पिछले वर्षों में भी औसतन बारिश कम ही देखने को मिली है और इस साल भी अभी तक बारिश और बर्फबारी औसतन कम रिकॉर्ड दर्ज की गई है ऐसे में शीत लहर और कड़ाके की ठंड के बढ़ते कहर के चलते उद्यान और बागवानी को भी हानि होने की संभावना जताई जा रही है…यही नहीं बदलते मौसम मिजाज के चलते मौसमी बीमारियों के बढ़ाने की भी आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता मौसम विभाग के निदेशक के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी कुछ और दिनों तक प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा.
