अभिनव कुमार ने सोमवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभागों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि राज्य की खेल नीति के अनुरूप नीतियों एवं दिशा निर्देशों से सम्बन्धित शासनादेश शीघ्र निर्गत किये जाय ताकि खेल नीति से युवा खिलाड़ी लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य के बड़े स्टेडियमों के साथ ही निर्माणाधीन स्टेडियमों का बेहतर उपयोग किस प्रकार हो इसकी भी कार्ययोजना तैयार की जाय। स्टेडियमों के बेहतर प्रबंधन से खिलाड़ियों को भी सुविधा होगी, इसके लिये पी.पी.पी. मोड की भी संभावना तलाशी जाय। विशेष प्रमुख सचिव ने राज्य में स्थापित होने वाले खेल विश्व विद्यालय के लिये भूमि के चयन में शीघ्रता करने के भी निर्देश दिये, साथ ही विश्व विद्यालय की स्थापना से सम्बन्धित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं प्रक्रियाओं पर भी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर सचिव एवं निदेशक खेल तथा युवा कल्याण श्री गिरधारी सिंह रावत, अपर निदेशक युवा कल्याण श्री आर.सी. डिमरी, संयुक्त निदेशक खेल डॉ धर्मेन्द्र भट्ट, श्री अजय अग्रवाल, उप सचिव श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे
Related Articles
प्रभात फेरी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान।
देहरादून आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। उत्तराखंड में इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी जिम्मेदारी दी है। वही आज सुबह 7:30 बजे राजधानी देहरादून के गांधी पार्क से […]
जौनसार बावर के वरिष्ठ पत्रकार एनडी जोशी के निधन पर CM धामी ने किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर के वरिष्ठ पत्रकार एनडी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्थित, आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।
देहरादून उत्तराखंड के 9 जिलों में आज मौसम विभाग का रेड अलर्ट है। ऐसे में पहाड़ से लेकर मैदान तक आफत की बारिश बरस भी रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बाद नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्थित, आपदा कंट्रोल […]