सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट । UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1649162326335.jpg

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की । मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के अंतर्गत हवाई सेवाएं प्रारंभ किये जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में धारचूला हेलीपैड को हैलीपोर्ट के रूप में अपग्रेड किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से इसकी अनुमति के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य मेमोरेन्डम ऑफ एग्रीमेंट को संशोधन कर अवस्थापना सुविधाएं भारत सरकार से उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed