चंदन के पेड़ की तस्करी के मामले में वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
0a51b88b211dc3de84ea8e4c28afa04c_original

उत्तराखंड के रामनगर में फॉरेस्ट डिविजन के अंदर चंदन के पेड़ को तस्करों के काट ले जाने के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिए है। वन विभाग के कार्यालय से चोरी से पेड़ काटे जाने की खबर आग किं तरह फेल गई जिसके बाद प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इसका संज्ञान लिया है सुबोध उनियाल ने सीधे तौर पर कहा है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जिनको अपने कर्तव्य की चिंता नहीं है उत्तराखंड के रामनगर में रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के कंपाउंड से एक 10 साल से ज्यादा पुराने चंदन के पेड़ को वन तस्कर काट कर ले गए थे और पूरा महकमा सोता रहा। खास बात ये है की पेड़ काटे जाने की जानकारी वन विभाग के चीफ सहित किसी भी आला अधिकारियों को नहीं है जब मीडिया के माध्यम से ये खबर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल को लगी तो उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। सबसे बड़ी बात ये है की वन महकमें का काम जंगलों की सुरक्षा करना है जब अपने घर को ही सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं अधिकारी तो जंगल को कैसे सुरक्षित रखेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed